महोबा, मार्च 20 -- महोबा, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अजनर थाना पुलिस को दी तहरीर में पीडित गुंड गांव निवासी प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता रामकिशोर चाचा के बेटा भरोसी कुशवाहा के साथ बाइक से 14 मार्च को घर से नौगांव जा रहे थे। रास्ता में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर फोन पर बात करने लगे तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देकर वाहन रफूचक्कर हो गया। घायल कोउपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया जहां रास्ता में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहा था जो घटना का ...