मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर
श्रावस्ती, मई 18 -- कटरा,श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम लखाही निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय (40) सोमवार को बाइक से वीरपुर चौराहा जा रहा था। इसी दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर ग्राम मरवटिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.