गोरखपुर, जनवरी 13 -- कुसम्ही बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के गोबरहिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशु चौरसिया (25) पुत्र सुनील, निवासी चनगही, थाना पिपराइच, मंगलवार को दिन में करीब दस बजे बाइक से किसी काम से कुसम्ही चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोबरहिया चौराहे पर पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एम्स अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्स थाना पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...