कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के नगीना मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मूसानगर थाना क्षेत्र के लवरसी गांव निवासी 24 वर्षीय कल्याण सिंह उर्फ़ कल्लू पुत्र शिव प्रसाद गुरुवार रात में अपने मामा के लड़के जनक सिंह पुत्र श्रीबाबू यादव को उसके घर तहरापुर थाना रेउना कानपुर नगर में छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। मुगलरोड पर नगीना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद दोनों को सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने जांच के बाद कल्याण सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.