कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रमईपुर से शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार देर रात बाइक से अपने घर बम्हरौली घाट आ रहे किशोर सहित दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वह दोनों गंभीर घायल हो गए। दुरौली गांव के पास हुए हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी गजनेर लाए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मूसानगर थाना क्षेत्र के बम्हरौली घाट का सत्येंद्र पाल उर्फ छोटू पुत्र राजू पाल अपने परिवारिक भाई कौशल उर्फ सत्येंद्र पुत्र रामकेश कें साथ सोमवार को एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने रमईपुर गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी दरौली गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायलों को सीएचसी गजनेर में मृत घोषित कर दिया। गजनेर पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के ल...