श्रावस्ती, दिसम्बर 15 -- रिश्तेदारी में जाते समय पंचदेवरी मोड़ पर देर रात हुआ हादसा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती के गिलौला लक्ष्मननगर मार्ग स्थित पंचदेवरी मोड़ पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कमलाभारी के मजरा खड़ेला निवासी वासुदेव (50) पुत्र रामेश्वर रविवार देर शाम अपने दामाद की बाइक लेकर अपने घर से निकला था। वह थाना क्षेत्र के ही ग्राम चेतियामुरार के मजरा कहारी अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर थाना क्षेत्र के ही गिलौला लक्ष्मन नगर मार्ग स्थित पंचदेवरी मोड़ पहुंचम तभी लक्ष्मन नगर से गिलौला की तरफ आ रहे किसी अज्ञात चौपहिया वाहन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दिया। घटना...