संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय व उनके छोटे पुत्र की सोमवार को मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही कचहरी में शोक की लहर व्याप्त हो गई। समूचा परिसर गमगीन हो गया और सन्नाटा पसर गया। जो जहां था स्तब्ध हो गया। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था। सभी अधिवक्ता एक दूसरे से मृत्यु की पुष्टि करते नजर आए। अधिवक्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उनके बगहिया स्थित घर पर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आनन्द कुमार राय अपने छोटे बेटे प्रसून कुमार राय के साथ बाइक से गोरखपुर दवा लेने जा रहे थे। नौसढ़ से पहले ही अपराह्न लगभग एक बजे उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट की सूचना मिलते अधिवक्ता एक दूसरे से स्थिति का जायजा ले ही रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.