गौरीगंज, फरवरी 13 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के खेरौना गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा जाने से एक युवक व एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी 45 वर्षीय भोलाराम वर्मा एक महिला के साथ बाइक से अमेठी जा रहे थे। जैसे ही वह खरौना के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...