मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत, केस दर्ज
गंगापार, जुलाई 1 -- बहरिया थाना क्षेत्र चौकी सिकंदरा अंतर्गत दो बाइक के आपस में टक्कर हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। 29 वर्षीय पवन कुमार निवासी बारों बगई खुर्द थाना उतरांव 18 जून को शाम करीब पांच बजे सिकंदरा की ओर से फूलपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सिलोखरा गांव के समीप पहुंचा था कि फूलपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने पवन कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पवन के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट लग गयी। ग्रामीणों की मदद से पवन कुमार को सिलोखरा गांव में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों नें पवन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों नें पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। पवन कुमार के भाई जितेंद्र कुमार की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.