मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की ग्वालियर में मौत
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- राठ, संवाददाता। दो दिन पहले सैना मार्ग पर बाइक फिसलने से घायल युवक की ग्वालियर में इलाज दौरान मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ीभिटारी गांव निवासी प्रदीप कुमार कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में रहने वाले मामा के घर कई सालों से रह रहा था। गत शनिवार शाम प्रदीप बाइक से लींगा गांव जा रहा था। तभी सैना रोड पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई और सड़क पर गिर गया। तभी वहां से गुजर रही दूसरी बाइक उसके सिर से निकल गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हुआ था। प्रदीप को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई, झांसी और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसकी मौत से मां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.