कानपुर, दिसम्बर 30 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रायपुर गजनेर मार्ग पर तीन दिन पहले बाइक आमने-सामने टकराने से घायल हुए निनायां गांव के एक युवक की इलाज के दौरान सोमवार रात को कानपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार की तलाश व छानबीन शुरू की है। गजनेर थाना क्षेत्र के निनायां गांव निवासी तीस वर्षीय राम किशोर पुत्र जयराम सिंह रविवार को दोपहर में गैस भराने के लिए बाइक से गजनेर जा रहा था। रायपुर-गजनेर मार्ग पर जसवापुर के पास दूसरी बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद बाइक छोड़कर दूसरा युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राम किशोर के परिजनों को सूचना देकर उसको सीएचसी गजनेर भेजा था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होने पर परिजन उसे का...