हमीरपुर, फरवरी 25 -- मौदहा। राजमार्ग में हुई बाइक दुर्घटना में महिला घायल हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकराव निवासी 35 वर्षीय गुड़िया पत्नी रणविजय अपने परिवार के युवक के साथ बाइक में बैठकर मौदहा जा रही थी। तभी राजमार्ग में मकराव के निकट ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे संतुलन बिगड़ने से गुड़िया सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे उसके परिजनों द्वारा लहुलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.