गोरखपुर, मार्च 13 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद मार्ग दुर्घटना में घायल क्षेत्र के नेवास निवासी एक बुजुर्ग की शुक्रवार भोर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव मिलने पर देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।सहजनवा क्षेत्र के नेवास निवासी 65 वर्षीय रामलौट चौरसिया किसी काम से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद गए थे। देर शाम वह ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इसी दौरान खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इससे रामलौट घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें ठर्रापार सीएचसी ले गए, जहां उपचार कराने के बाद घर ले आए। रात में उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें संतकबीरनगर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर द...