कानपुर, जनवरी 29 -- गजनेर मूसानगर मार्ग पर दहेली गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइकसवार पुलंदर गांव के एक अधेड़ सहित दो लोग घायल हो गए थे। घायल अधेड़ की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव वापस आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलंदर गांव के रहने वाले पचास वर्षीय विमल कुमार सोमवार को चांदपुर गांव के रहने वाले पैंतीस साल के तौफीक के साथ बाइक से दवा लेने के लिए रठिगांव जा रहे थे। मूसानगर गजनेर मार्ग पर दहेली गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए तौफीक को अकबरपुर व विमल कुमार को कानपुर ले गए थे। इलाज के दौरान बुधवार रात को विमल कुमार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पुलंदर आते ही कोहराम मच गया। विमल का शव देख पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.