हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मौदहा, संवाददाता। राजमार्ग समेत हुई अन्य दुर्घटनाओं में घायल किशोर समेत चार को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुस्करा थानाक्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी 29 वर्षीय मानवेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह बुधवार की रात बाइक द्वारा मौदहा से अपने गांव जा रहा था। तभी मौदहा-बसवारी मार्ग पर ग्राम रमना के निकट संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। इधर ग्राम करहिया निवासी 35 वर्षीय नवल किशोर पुत्र विजय व 40 वर्षीय सत्यवान पुत्र रामनाथ बुधवार की देर रात बाइक द्वारा मौदहा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.