कानपुर, मई 4 -- कानपुर देहात/झींझक, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मिंडाकुआ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन कि टक्कर से बाइक सवार एक किशोर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।
मिंडाकुआं के पास हुआ हादसा अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। करियाझाला निवासी अमर सिंह का 17 साल का पुत्र कृष्ण कुमार कक्षा 11 का छात्र है। रविवार शाम को वह अपने दोस्तों खानपुर निवासी देवा व नहिली के रहने वाले नाजिम के साथ बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर मिंडाकुआं के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.