आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं मे युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। तहबरपुर में खेत से घर लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। वहीं, अतरौलिया में दुर्घटना में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के पलिया खास गांव निवासी 65 वर्षीय रामसूरत यादव मंगलवार की शाम साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। यादवपुर गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की शाम को उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के अमदही निवासी 19 वर्षीय सलमान सूरत में काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.