आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के समीप बहन के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। वहीं अहरौला के शाहपुर के पास बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गयी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली तोडरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप शुक्रवार की शाम बाइक से अहरौला के बनरपुरा गांव निवासी मौसी गुलैची देवी को लिवाने के लिए जा रहे थे। अहरौला के शाहपुर बाजार में पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसें में संदीप गभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने संदीप को घायलावस्था में लेकर अहरौला सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित क...