चित्रकूट, नवम्बर 14 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक निर्माणाधीन फोरलेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। कहा कि कितना कार्य रोजाना कराया जा रहा है, इसका चार्ट बनाएं। मैनपावर बढ़ाकर समय से कार्य पूर्ण कराया जाए। यूपी-एमपी बॉर्डर पर क्षतिग्रस्त ओवरहेड सूचना बोर्ड को सही कराएं। मार्ग का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी करा रहा है। जिसकी स्वीकृत धनराशि 13907.64 लाख है। अब तक 9357 लाख की धनराशि खर्च हो चुकी है। मार्ग की लंबाई 7.600 किमी निर्धारित है। इसे 31 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है। डीएम ने शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे मार्ग निर्माण की स्थिति देखी। सड़क किनारे बन रही नाली को लेकर निर्देश दिए कि नाली कवर्ड करने के साथ ही फुटपाथ को भी समायोजित करते हुए कार्य कराया जाए। फुटपाथ 1.50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.