चंदौली, फरवरी 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा ब्लाक रोड से पीडीडीयू नगर तक दो लेन चौड़ी सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य की गति धीमी होने के कारण मार्ग पर बड़ी बड़ी गिट्टियां और मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। जिससे बिखरी गिट्टियों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वही उड़ती धूल से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द काम पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी डालकर छोड़ने के साथ ही पटरी पर गढ्ढा करके छोड़ दिया है। कार्य भी कई दिनों से बंद पड़ा है। चहनियां कस्बे में लोगों कोआने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। पीडीडीयू नगर से सटे पटपरा से लेकर चहनियां तक बन रही सड़क रानेपुर तक का निर्माण लगभग हो गया है। रानेपुर से चहनियां कस...