श्रावस्ती, दिसम्बर 5 -- श्रावस्ती। अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू किया गया ही। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के कस्बा, मुख्य मार्गो, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान मार्ग किनारे लगे ठेला, रिक्शा व वाहन चालकों को हिदायत देते हुए अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.