मिर्जापुर, मार्च 29 -- जिगना,मिर्जापुर। कोलेपुर - दुगौली संपर्क मार्ग की खुदाई करने के बाद गिट्टियां बिछाकर निर्माण कार्य ठप कर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे। मार्ग पर बिखरी गिट्टियां आवागमन में परेशानी के सबब बन गए हैं। पैदल यात्रियों के पांव में गिट्टियों के ठोकर से घाव हो जा रहे हैं। बाइक चालकों को घिसटने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदाई संस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने की मांग की। उधर अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि 27 लाख की धनराशि अवमुक्त किया गया है। मार्ग के उत्तरी छोर पर दुगौली गांव में सीमेंट कंक्रीट की ढलाई का काम चल र...