हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वन उपज ढुलाई वाहनों पर मार्ग अनुरक्षण शुल्क में बढ़ोतरी से ठेकेदारों में आक्रोश है। उन्होंने प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक, उत्तराखंड वन विकास निगम, पूर्वी हल्द्वानी को पत्र भेजकर शीघ्र समाधान नहीं करने पर 8 अप्रैल से ढुलाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। प्रार्थना पत्र में ठेकेदारों ने बताया कि पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार वन उपज ढुलाई वाहनों से 130 प्रति फेरा या 3000 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता था। वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी की ओर से जारी नए आदेशों में इन वाहनों का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसके चलते अब वाहनों से सामान्य व्यावसायिक वाहनों की तरह 410 रुपये प्रति फेरा शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि मासिक शुल्क की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। ठेकेदारों का कहना है कि इससे उन...