गाजीपुर, मई 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना बनाये जाने के लिए रायफल क्लब में बैठक हुई। बैठक में सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों के लिए मार्गों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण, नव निर्माण व सेतु कार्यों के लिए विधानसभार चर्चा की गयी। जिसमें बीते वित्तीय वर्ष के लिए अनुमोदित की गयी कार्य योजना के अस्वीकृत कार्यों को शामिल करने के लिए निर्देश दिये गये। डीएम ने सभी विधानस‌भा क्षेत्रो में समान रूप से कार्य प्रस्तावित किये जायें, जिससे जनपद का सर्वांगीढ़ विकास किया जा सके। निर्देश दिये गये कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सभी कार्यों का शीघ्र ही स्थलीय निरीक्षण करके कार्ययोजना को अन्तिम रूप दे दिया जाये। यह भी पढ़ें- जिले के विकास को पीडब्लूडी की वित्तीय...