आगरा, दिसम्बर 10 -- जिले की तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेला इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। पवित्र हरि की पौड़ी के दर्शन और पुण्य स्नान के लिए दूर-दराज शहरों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। हर ओर भक्तिमय वातावरण, धार्मिक अनुष्ठान और मेले की चहल-पहल से पूरा क्षेत्र उत्साह से सराबोर है। श्रद्धालु न सिर्फ धार्मिक स्थल पर पूजन-अर्चन कर रहे हैं, बल्कि मेले के विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक आकर्षणों का भी जमकर आनंद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हादसा न हो सके। बुधवार की शाम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.