बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- मार्गशीर्ष पूर्णिमा कल, श्रद्धालु करेंगे पवित्र नदियों में स्नान जरूरतमंदों को दान कर कमाएंगे पुण्य पावापुरी, निज संवाददाता। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह पूर्णिमा अत्यंत पुण्यदायी व फलदायी मानी जाती है। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह में पवित्र नदियों, सरोवरों और तीर्थ स्थलों में स्नान-ध्यान कर भगवान नारायण की उपासना करेंगे। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा को किया गया स्नान, दान और व्रत कई गुना फल प्रदान करने वाला है। विशेष रूप से गंगा, फल्गु, पंचाने और हरिदास नदी तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान विष्णु और लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.