संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। छोटे और उभरते उद्यमों को आगे बढ़ाने में केवल पूंजी ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, बाजार की समझ और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी भी अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं पहलुओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जागृति उद्यम केंद्र की ओर से पूर्वांचल के संतकबीरनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया में कार्य कर रहा है। इस वर्ष इन जनपदों में 140 उद्यमों को इन्क्यूबेशन सहयोग देगा। यह जानकारी डिजिटल सीओई मैनेजर अभिषेक भारद्वाज ने गुरुवार को मेंहदावल बाईपास स्थित उद्यम उपकेंद्र पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि चयनित उद्यमियों को लगभग एक वर्ष तक व्यवसाय योजना निर्माण, मार्गदर्शन, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम उद्यमियों को ...