नई दिल्ली, अगस्त 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पोस्ट को फेसबुक से अस्थायी रूप से हटा दिए जाने के मुद्दे पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत ने मेटा के अधिकारियों को समन जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं इस मामले पर संसद की समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से माफी की मांग भी की है। हालांकि इन सब के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मार्क जुकरबर्ग के सपोर्ट में आ गई हैं। महुआ मोइत्रा ने कहा है कि मार्क जुकरबर्ग को सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते महीने फेसबुक पर युवाओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया था। इस पोस्ट में उन्होंने भारत के युवाओं को संबोधित किया था और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था। हालांकि भारत में कुछ समय के लिए यह वीडियो प्रतिबंधित दिखाई देने लगा और ...