बोकारो, मई 6 -- दुगदा स्थित सीटू कार्यालय में महान दार्शनिक कम्युनिस्ट योद्धा काल मार्क्स की जयंती मंगलवार को मनाई गई। सीपीआईएम के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दामोदा कोलियरी कार्यालय लिपिक सहदेव कुमार बाउरी एवं मुन्नीडीह वाशरी में स्लरी मलबे से दबने से चार असंगठित मजदूरों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। अध्यक्षता बीसीकेयू के दुगदा शाखा अध्यक्ष धानेश्वर सोरेन व संचालन सत्यनारायण महतो ने किया। सीटू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दौलत महतो ने कहा कि काल मार्क्स सर्वहारा वर्ग के महान नेता थे। उन्होंने दुनिया के मजदूरों को एक होने का नारा दिया था। यह भी पढ़ें- माकपा कार्यालय में कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई साथ ही कहा काल मार्क्स ने पहली बार पूंजीवाद की विस्तृत व्याख्या की थी। समाज के विकास का ...