बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दी के सुप्रसिद्ध विद्वान और प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक जनार्दन प्रसाद सिंह के निधन पर जिले के प्रगतिशील-जनवादी साहित्यप्रेमियों और संस्कृतिकर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने अपने शोक संदेश में कहा कि जनार्दन प्रसाद सिंह सच्चे अर्थों में जनवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे। छात्र जीवन में ही वे अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने और पार्टी के निर्देश पर सरकारी शिक्षक की नौकरी छोड़कर वर्ष 1962 के विधानसभा चुनाव में चेरियाबरियारपुर से प्रत्याशी बने। चुनाव में पराजित होने के बावजूद वे जीवनभर मार्क्सवादी विचारधारा और जनवादी मूल्यों के लिए समर्पित रहे। जनवादी लेखक संघ, बेगूसराय के संरक्षक दीनानाथ सुमित्र ने कहा कि उनके न...