नई दिल्ली, मई 23 -- भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक करीबी की बात कही। साथ ही उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की नींव बताया। नई दिल्ली में नए अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के समारोह में बोलते हुए, रुबियो ने कहाकि अमेरिका एक नया 'अमेरिका फर्स्ट' वीजा कार्यक्रम पेश कर रहा है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक पेशेवरों को प्राथमिकता देना है ताकि द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहाकि यह हमारे और भारत के बीच इस महत्वपूर्ण साझेदारी की नींव है। यही वजह है कि मैं इस दौरे पर यहां हूं। रुबियो ने कहाकि हम आने वाले महीनों में, हम दोनों देशों के संबंधों को रोचक बनाने के लिए कुछ नई और अहम घोषणाएं कर सकते हैं। मोदी-ट्रंप की दोस्ती की तारीफप्रधानमंत्...