नई दिल्ली, मार्च 4 -- साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे यानसन ने मुश्किल वक्त में तूफानी फिफ्टी ठोकी। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 30 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। यानसन ने 19वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर पचासा पूरा किया। उन्होंने 27 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक है। यानसन ने उस वक्त मोर्चा संभाला, जब दक्षिण अफ्रीका 77 रन पर विकेट गंवाकर जूझ रहा था। उनकी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 169/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।टी20 वर्ल्ड कप में 16 साल बाद हुआ ये कारनामा यानसन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सातवें नंबर या उससे नीचे...