नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- साउथ अफ्रीका के हरफनमौला मार्को जैनसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन कर ना सिर्फ अपनी टीम को पहले वनडे में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की, बल्कि 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नायाब क्लब में भी अपनी जगह बनाई। जैनसेन इस क्लब में शामिल होने वाले साउथ अफ्रीका के पहले तो दुनिया के मात्र 5वें खिलाड़ी ही बने हैं। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 297 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें जैनसेन का 75 रनों का अहम योगदान था। इसके बाद इस स्कोर को डिफेंड करते हुए उन्होंने 1 विकेट चटकाया, साथ 4 कैच भी ली। यह भी पढ़ें- ENG vs SL मैच में बने 626 रन, जोस बटलर की मेहनत पर फिरा पानीमार्को जैनसेन ने मचाई तबाही मार्को जैनसेन इसी के साथ वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में 50 से अधिक रन बनाने ...