नई दिल्ली, जून 28 -- भारतीय मार्केट में कई कंपनियों ने मिड-साइज एसयूवी लॉन्च करके खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसके बावजूद हुंडई क्रेटा का दबदबा कायम है। यह अपने सेगमेंट में लगातार बेस्ट-सेलर बनी हुई है। साथ ही यह कंपनी की भी बेस्ट-सेलिंग मॉडल बनी हुई है। इस बादशाहत को बनाए रखने के लिए हुंडई अब तक का सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी अपनी इस चहेती एसयूवी को बिल्कुल नए तीसरे-जनरेशन अवतार में साल 2027 तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में आइए नेक्स्ट-जेन हुंडई क्रेटा से जुड़ी ये 5 सबसे बड़ी और खास बातें जानते हैं।बिल्कुल नया और मजबूत प्लेटफॉर्म नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई क्रेटा को कंपनी के बिल्कुल नए 'K3' प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह नया प्लेटफॉर्म कार की मजबूती और सेफ्टी को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा देगा। यह केबिन के अंदर बाहर का शोर आ...