नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने की सोच रहे हैं और आपकी पसंद टाटा या महिंद्रा हैं, तो खुश हो जाइए। इन दोनों देसी कंपनियों की कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUVs की मार्केट में एंट्री होने वाली है। इनमें टाटा अविन्या, टाटा सफारी ईवी के साथ महिंद्रा BE 07 और XEV 9E 70 kWh भी शामिल हैं। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको जबर्दस्त फीचर्स के साथ हाइ-टेक इंटीरियर और कमाल की रेंज मिलेगी। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।Mahindra BE 07 महिंद्रा के लाइनअप में फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं। चौथी एसयूवी बीई 07 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी, जिसे महिंद्रा ने कुछ साल पहले शोकेस किया था। महिंद्रा ने बीई 07 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लग रही है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति सुजु...