नई दिल्ली, फरवरी 17 -- प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट तेजी से बदल रहा है। अब स्कूटर सिर्फ आरामदायक कम्यूट के लिए नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए भी जाने जा रहे हैं। इसी दिशा में यामाहा (Yamaha) ने 2026 का नया NMAX 155 टेक मैक्स यूरो मार्केट में पेश किया है। खास बात यह है कि यह स्कूटर भारत में भी मार्च 2026 तक लॉन्च हो सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत Rs.1.60 लाख से Rs.1.70 लाख के बीच बताई जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र Rs.3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्चसबसे बड़ा अपडेट - YECVT टेक्नोलॉजी इस वर्जन की सबसे खास चीज YECVT (Yamaha Electric Continuously Variable Transmission) है। सामान्य CVT से अलग, YECVT में राइडर को अलग-अलग मोड्स मिलते हैं। इसमें स्पोर्ट मोड ...