नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय मार्केट में हाइब्रिड कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस डिमांड को देखते हुए मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई और किआ जैसी बड़ी कार कंपनियां आने वाले समय में अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को बड़ा करने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में साल 2027 में मारुति सुजुकी और रेनॉल्ट दो बहुत ही सस्ती और तगड़ा माइलेज देने वाली हाइब्रिड एसयूवी कारें मार्केट में उतारने जा रही हैं। इनमें मारुति की फ्रोंक्स हाइब्रिड और रेनॉल्ट की नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ही मोस्ट-अवेटेड हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से।फ्रोंक्स का नया हाइब्रिड अवतार मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स के नए मॉडल को सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने ...