नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अभी बाजार में जुमा-जुमा एक महीना आए नहीं हुए कि आते ही संकेश ज्वेलर्स के शेयर धमाके करने शुरू कर दिए हैं। आज गिरे हुए मार्केट में भी यह स्टॉक उड़ान भर रहा है। इसके काउंटर पर जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। संकेश ज्वेलर्स के शेयर की कीमत शुक्रवार, 11 सितंबर को BSE पर सुबह के कारोबार में 18% तक उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई Rs.116 पर पहुंच गई, जबकि इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स 1% गिर गया।लगातार तीन दिन से भर रहा उड़ान यह स्टॉक बुधवार से ही हरे निशान में है और लगातार तीन सेशन में कुल 22% का फायदा दे चुका है। संकेश ज्वेलर्स के शेयर इस साल 25 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट हुए थे। एक महीने से भी कम समय में यह स्टॉक Rs.93 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 25% ऊपर चढ़ चुका है।संकेश ज्वेलर्स के शेयर क्यों उछल रहे हैं? संकेश ज्वेलर्...