नई दिल्ली, मई 5 -- रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी सोभा लिमिटेड (Sobha Ltd) के शेयर में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वह भी तब जब शेयर बाजार में गिरावट है। कंपनी के दमदार तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर की कीमतों में करीब 10% की उछाल आ गई। आइए जानते हैं कंपनी के ताजा आंकड़ों, ग्रोथ की वजहों और आगे की रणनीति के बारे में।शेयर प्राइस में कितनी तेजी आई? बीएसई पर सोभा लिमिटेड का शेयर कारोबार के दौरान Rs.1,575.55 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो करीब 10% की बढ़त दर्शाता है। कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों ने निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है। यह भी पढ़ें- बेसमेंट पार्किंग में पानी भरने से गाड़ियों को हुआ नुकसान तो कौन होगा जिम्मेदार?चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 124% बढ़ा सोभा लिमिटेड ने जनवरी-मार्च तिमाही में शा...