नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- आज शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान आया है। सेंसेक्स-निफ्टी 1.30 प्रतिशत से अधिक का गोता लगा चुके हैं। जबकि, सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर इस तूफान में उड़ान भर रहे हैं। मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर बजाज फाइनेंस के शेयर गुरुवार को 4% से ज्यादा उछल गए। बीएसई पर स्टॉक Rs.975.50 तक पहुंच गया। निवेशकों ने कंपनी के बेहतर ग्रोथ और स्थिर एसेट क्वालिटी को सकारात्मक संकेत के रूप में लिया।चौथी तिमाही में मुनाफा 22% बढ़ा, AUM Rs.5 लाख करोड़ के पार कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में 22% सालाना बढ़ोतरी के साथ Rs.5,553 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह Rs.4,546 करोड़ था। कंपनी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) Rs.5.09 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 22% की ब...