नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भारतीय मार्केट में देसी कार निर्माता महिंद्रा का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। कंपनी के पास इस समय सबसे ज्यादा सफल एसयूवी गाड़ियों का पोर्टफोलियो है। मार्केट में अपनी इस बादशाहत को मजबूती से बनाए रखने के लिए महिंद्रा आने वाले महीनों और सालों में एक के बाद एक 5 नए धांसू मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है। अगर आप भी महिंद्रा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ढेरों शानदार ऑप्शंस आने वाले हैं। इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड से लेकर ऑफ-रोड लाइफस्टाइल एसयूवी तक सब कुछ शामिल है। आइए जानते हैं महिंद्रा की इन 5 अपकमिंग गाड़ियों के बारे में।महिंद्रा BE 6 महिंद्रा की इस ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड बनाने के लिए बड़े अपडेट्स दिए जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड पर दिखने वाला ट्रिपल-स्क्री...