नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दलाल स्ट्रीट में सुबह से ही मायूसी छाई है। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के बाद थोड़ा संभलने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में लूट मची हुई है। इस स्टॉक के काउंटर पर जबरदस्त खरीदारी चल रही है। इस वजह से शुक्रवार, 11 सितंबर को किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का शेयर 13% तक चढ़ गया। BSE पर ये शेयर Rs.4,055 प्रति शेयर तक पहुंच गया। बता दें शेयर मार्केट में गिरावट चारो तरफ है। बीएसई पर लिस्टेड 4428 स्टॉक्स में से केवल 1540 ही हरे निशान पर हैं। कुल 2675 में नुकसान है। इनमें से 202 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है जबकि, 169 में अपर सर्किट।ट्रेडिंग वॉल्यूम भी जबरदस्त शेयर में आज दोपहर तक 4,63,398 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। वहीं पिछले एक हफ्ते का औसत वॉल्यूम सिर्फ 3,567 शेयर और दो ह...