नई दिल्ली, फरवरी 26 -- कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। जल्द ही मार्केट में 2026 Maruti Suzuki Brezza की एंट्री हो सकती है। मौजूदा ब्रेजा इस एसयूवी का सेकेंड जेनरेशन है और इसे साल 2022 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई ब्रेजा के टेस्ट म्यूल्स के स्पाई शॉट्स को भी कई बार देखा जा चुका है। फिलहाल उपलब्ध जानकारियों के अनुसार आइए जानते हैं कि नई ब्रेजा में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।डिजाइन में बदलाव नई ब्रेजा बाहर से काफी हद तक पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन इसके फ्रंट और रियर को मेकओवर दिया जा सकता है। इसमें कंपनी नया बंपर, बॉर्डर ग्रिल अप फ्रंट और रियर में इसी से मैच करते हुए बदलाव दे सकती है। इसमें आपको कनेक्टेड टेल लैंप्स की कमी खल सकती है।पावरट्रेन में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.