नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Gold Silver Rates Today: कई दिनों से सोने-चांदी के गरम हो रहे तेवर आज नरम पड़ गए हैं। MCX पर मंगलवार सुबह गोल्ड-सिल्वर के रेट में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी है। इस हफ्ते अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं और अर्थशास्त्रियों की बड़ी बैठक भी होनी है, जिससे बाजार में सतर्कता है। आज सुबह 9:35 बजे तक MCX पर सोने के भाव 0.14% गिरकर Rs.1,62,999 प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं, चांदी 0.55% गिरकर Rs.2,42,880 प्रति किलो पर आ गई। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर अब तक 30097 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 177168 रुपये सस्ता हो चुका है।सो...