गुड़गांव, मार्च 24 -- सोहना, संवाददाता। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों पर दर्ज हो रहे मुकदमों और उनकी लगातार हो रही गिरफ्तारियों के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया और बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह रोष प्रदर्शन मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश श्योकंद की अध्यक्षता में किया गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि ई-पंजीकरण प्रणाली (पोर्टल) की तकनीकी खामियों की सजा बेकसूर कर्मचारियों को दी जा रही है। धरने को संबोधित करते हुए सचिव दिनेश श्योकंद ने बताया कि ई-पोर्टल पर आ रही दिक्कतों का सारा दोष मार्केट कमेटी के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है। इसके चलते प्रदेश भर के अलग-अलग पुलिस थानों में...