मार्केटिंग मैनेजर के घर से 15 लाख की चोरी में प्रापर्टी डीलर से पूछताछ
कानपुर, मार्च 31 -- -खुलासे के वक्त आरोपितों कार्यालय में बंटवारे की कही थी बात कानपुर, संवाददाता। गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से नकदी-जेवर समेत 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि, इस दौरान उसने किसी भी जानकारी से इनकार किया, जिसके बाद उसे जाने दिया गया। दरअसल, वारदात के खुलासे के वक्त प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में बंटवारे की बात सामने आयी थी। बर्रा-8 में मार्केटिंग मैनेजर सतीश पांडेय के बंद घर में हुई चोरी में शातिर अलमारी का लाकर तोड़कर 5.25 लाख रुपये नकद समेत करीब 15 लाख का माल पार कर ले गए थे। चार फरवरी को घर पहुंचने पर सतीश को घटना की जानकारी हुई। 23 मार्च को गुजैनी पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज के माध्यम से घटना का पर्दाफाश कर चार आरोपित बर्रा गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.