रांची, अगस्त 19 -- रांची। द इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड कल्चरल सेंटर में बुधवार को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर स्कूल मार्केटिंग स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो-दो सदस्यों वाली टीमों को मौके पर दिए गए प्रोडक्ट्स का विज्ञापन बनाना था, जिन्हें क्रिएटिविटी, प्रेजेंटेशन और टारगेट मार्केट के पैमानों पर आंका गया। प्रतियोगिता में डीपीएस रांची ने प्रथम, सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...