पीलीभीत, जनवरी 3 -- बीसलपुर। सप्ताहिक बंदी का पालन कराए जाने के लिए पूरे दिन मार्केट इंस्पेक्टर सड़कों पर घूमते रहे। जिससे बाजार में पहली बार सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। कार्रवाई के डर से व्यापारियों ने दुकाने बंद रखी। बीसलपुर में शुक्रवार को सप्ताहिक बंदी का दिन है। पर व्यापारी अपनी दुकानों के सामने शटर गिराकर खड़े हो जाते हैं। बड़ी संख्या में दुकानें खुली रहती हैं। पिछले दिनों व्यापारियों ने बैठक कर सप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से रखने का निर्णय लिया। जिसे देखते मार्केटिंग इंस्पेक्टर भूरे लाल सुबह से ही बीसलपुर पहुंच गए और सड़कों पर घूमने लगे। जैसे ही व्यापारियों को उनके आने की भनक लगी वैसे ही सभी दुकानें बंद हो गई। पहली बार सप्ताहिक बंदी का असर दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...