बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय छात्रा लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 2 अप्रैल को घर से हाईस्कूल की मार्कशीट लेने के लिए स्कूल निकली, लेकिन रास्ते से ही गायब हो गई। घर से निकली बेटी जब देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजन बेचैन हो उठे। उन्होंने जब स्कूल जाकर पता किया तो वहाँ से उन्हें पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल पहुँची ही नहीं थी। इस खुलासे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फोन भी घर पर, संपर्क का कोई जरिया नहींपरिजनों ने जब छात्रा से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि उसका मोबाइल फोन घर पर ही रखा हुआ है। स्कूल से लौटने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के घर,पड़ोस और आसपास के तमाम संभावित स्थानों पर छात्रा को ढूँढने की पूरी कोशिश की। घंटों की मशक्कत और...