हरदोई, अप्रैल 10 -- मल्लावां। मार्कशीट मांगने पर मदरसा छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मटियामऊ निवासी शाह हसन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गांव के रिजवान द्वारा संचालित एक निजी मदरसे में कक्षा 8 का छात्र है। आरोप है कि 8 अप्रैल को करीब 12 बजे जब उसने अपनी मार्कशीट मांगी, तो फैजान, रिजवान, शाबान और रहमान ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में छात्र को चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.